शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस (Himachal Futuristic Communications) का मुनाफा बढ़ कर 69 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 15 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 360% की बढ़ोतरी हुई है।

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 140% बढ़ कर 619 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमही में यह 258 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।   

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 4.76% के नुकसान के साथ 15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!