शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आडवाणी होटल्स (Advani Hotels) ने दिया स्पष्टीकरण, शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

आडवाणी होटल्स ऐंड रिजॉर्ट्स (Advani Hotels & Resorts) ने होटल बेचने संबंधी खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने कहा है कि गोवा में रामाडा होटल को बेचने के लिए आईटीसी (ITC) से किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। इस संबंध में कंपनी के पास कोई जानकारी नहीं है।

गौैरतलब है कि कल से बाजार में ऐसी खबरें हैं कि आईटीसी गोवा में आडवाणी होटल्स का आलीशान होटल 700 करोड़ रुपये में खरीद सकता है।

बीएसई में आज लगातार दूसरे दिन कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 19.96% की मजबूती के साथ 61.90 रुपये पर है। 

(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख