शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रीप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) को रूस से मिला ठेका

स्टील स्ट्रीप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) को एक निर्यात ठेका मिला है।

कंपनी को रूस में 25,000 पहियों का निर्यात करना है, ताकि यात्री गाड़ियों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। रूस और यूरोप में बिकने वाली एलएडीए (LADA) कारों के लिए ये पहिये निर्य़ात किये जायेंगे। 

गौरतलब है कि कंपनी को रूस से इस तरह का यह दूसरा ठेका मिला है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 301 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 2.64% की बढ़त के साथ 295.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!