शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल बैंक (Federal Bank) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में फेडरल बैंक (Federal Bank) का मुनाफा बढ़ कर 220 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 106 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 108% की बढ़ोतरी हुई है। 

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में बैंक की कुल आय 3% बढ़ कर 1,928 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,869 करोड़ रुपये रही थी। 

आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.93% की बढ़त के साथ 125.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!