शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का मुनाफा बढ़ कर 740 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के मुनाफे में साल-दर-साल के आधार पर 0.27% की हल्की बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून 2014 की तिमाही में 740 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 738 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में 7.6% का इजाफा हुआ है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 5,472 करोड़ रुपये रही है। इससे पिछले साल इसी तिमाही में यह 5,087 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल-जून 2014 के दौरान बजाज ऑटो ने 9,88,430 वाहन बेचें, जो पिछले साल की इसी अवधि के 9,79,275 से 0.93% अधिक है।

शेयर बाजार में बजाज ऑटो के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। नतीजे की खबर आने के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। बीएसई में दोपहर 12:26 बजे यह 2.35% की कमजोरी के साथ 2090 रुपये पर है।

(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख