शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) का मुनाफा घट कर 5058 करोड़ रुपये

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने पहली तिमाही में अपने मुनाफे में गिरावट दर्ज की है।

कंपनी का कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में मुनाफा 5,058 करोड़ रुपये रहा, जो ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले 4.5% कम है। हालाँकि पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले यह 26.9% ज्यादा है। कंपनी की तिमाही आमदनी 22,111 करोड़ रुपये रही। यह तिमाही-दर-तिमाही 2.6% और सालाना आधार पर 22.9% बढ़ी है।

टीसीएस ने ठीक पिछली तिमाही की तुलना में कामकाज की मात्रा में 5.7% की वृद्धि दर्ज की है। इसने बीती तिमाही के दौरान इसके कर्मचारियों की संख्या शुद्ध रूप से 4,967 बढ़ कर 305,431 हो गयी है।

कंपनी ने प्रति शेयर 45 रुपये का अंतरिम लाभांश (डिविडेंड) देने का फैसला किया है। इसमें आईपीओ की दसवीं सालगिरह के अवसर पर 40 रुपये का विशेष लाभांश शामिल है। 

टीसीएस ने अपने नतीजे गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया शुक्रवार को कंपनी शेयर पर दिखेगी। हालाँकि गुरुवार को बीएसई में कंपनी का शेयर 0.84% गिर कर 2381.10 रुपये पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख