शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) : गोवा संयंत्रों को हरी झंडी, शेयर उछले

इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) के उत्पादन संयंत्रों को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

यूएसएफडीए ने अगस्त 2013 में कंपनी के गोवा स्थित स्टेराइल उत्पादन संयंत्र और दवा उत्पादन इकाई (संयंत्र 3) की जाँच प्रक्रिया पूरी करने के बाद कंपनी के संयंत्रों को स्टेब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (ईआईआर) दे दी है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 197 रुपये तक चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:22 बजे यह 14.37% की मजबूती के साथ 188.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!