शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिताची होम (Hitachi Home) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में हिताची होम (Hitachi Home) का मुनाफा 207% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 43 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 14 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 27% बढ़ कर 600 करोड़ रुपये हो गयी है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 472 करोड़ रुपये रही थी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 414 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 2:16 बजे यह 2.79% की बढ़त के साथ 376 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख