शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स (Asian Paints) का मुनाफा बढ़़ कर 339 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स (Asian Paints) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 23% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 339 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 275 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 18% बढ़ कर 3,362 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2,841 करोड़ रुपये रही थी। 

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 18% बढ़ कर 3,325 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 2,819 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 610.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 3:18 बजे यह 1.65% की बढ़त के साथ 603.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!