शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का मुनाफा 18% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का मुनाफा बढ़ कर 1,667 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 1,409 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 18% की बढ़ोतरी हुई है।

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में बैंक की कुल आय 10% बढ़ कर 9,980 करोड़ रुपये हो गयी है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 9,059 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में बैंक का शेयर 2042.95 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:42 बजे यह 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 2017.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!