शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) के मुनाफे में 38% की वृद्धि

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमही में टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) का मुनाफा बढ़ कर 72 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 52 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 38% की बढ़ोतरी हुई है।

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 31% बढ़ कर 2,305 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,760 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 30% बढ़ कर 2,263 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,740 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। हालाँकि बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 179 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है, लेकिन नतीजों की खबर के बाद कंपनी का शेयर बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 3:20 बजे यह 7.08% के नुकसान के साथ 157.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख