शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) का मुनाफा घटा, शेयर लुढ़के

कारोबारी साल 2014-15 की पहली आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 2,103 करोड़ रुपये रहा है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,226 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 6% की गिरावट आयी है।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 4% घट कर 11,245 करोड़ रुपये रही है, जो बीती तिमाही में 11,704 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 528 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 10:41 बजे यह 5.85% के नुकसान के साथ 543.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!