शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन बैंक (Indian Bank) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक (Indian Bank) का मुनाफा घट कर 207 करोड़ रुपये हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 317 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 35% की गिरावट आयी है।

इस दौरान बैंक की कुल आय 1% घट कर 4144 करोड़ रुपये, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 4195 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 147 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 2:43 बजे यह 5.88% के नुकसान के सा 151.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!