शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइंडट्री (Mindtree) ने आईएनजी वैश्य बैंक (ING Vysya Bank) से मिलाया हाथ

माइंडट्री (Mindtree) ने आईएनजी वैश्य (ING Vysya) बैंक के अगली पीढ़ी के मोबिलिटी कार्यक्रम के लिए समझौता किया है।

 

इस समझौते के तहत डिजिटल भागीदार के रूप में माइंडट्री, आईएनजी वैश्य के बहुव्यापी बैंकिंग अनुभव को एक डिजिटल रोडमैप के जरिये ग्राहकों तक पहुँचायेगा। इस परियोजना के पहले चरण के तहत माइंडट्री एक खुदरा बैंकिंग हाइब्रिड मोबाइल ऐप्प की डिजाइनिंग और विकास करेगा, जिसके जरिये एंड्रॉयड, विंडोज, ब्लैकबेरी, जे2एमई जैसे विभिन्न माध्यमों को कुशलता के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में माइंडट्री के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.58% की बढ़त के साथ 1023.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!