शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंट्रल बैंक (Central Bank) का मुनाफा बढ़ कर 192 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के मुनाफे में शानदार वृद्धि हुई है।

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 192 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 22 करोड़ रुपये रहा था।

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में बैंक की कुल आय 8% बढ़ कर 6,928 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 6,443 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

बैंक के नतीजों की खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 3.11% के नुकसान के साथ 66.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2014) 

Comments  

sam khan
# sam khan 2014-07-27 23:38
mujhe 5000 lgane hai to k se lagau

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!