शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) ने जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) से मिलाया हाथ

रिलायंस पावर (Reliance Power) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) के साथ ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

रिलायंस पावर की सब्सीडियरी कंपनी रिलायंस क्लीनजेन (RCL) ने जेपी एसोसिएट्स की सब्सीडियरी जेपी पावर वेंचर्स (JP Power Ventures) के हाइड्रोइलेक्ट्रिक बिजली पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के लिए यह समझौता किया है। 

जेपीवीएल के हाइड्रोइलेक्ट्रिक बिजली पोर्टफोलियो की क्षमता लगभग 1,800 मेगावाट है, जो पूरी तरह से संचालित है। इसमें 3 बिजली संयंत्र शामिल हैं। 

शेयर बाजार में रिलायंस पावर के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:50 बजे यह 1.93% की बढ़त के साथ 92.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!