शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) का मुनाफा बढ़ कर 143 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (Godrej Consumer Products) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 8% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 143 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 133 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 9% बढ़ कर 1,889 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,727 करोड़ रुपये रहा था। 

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 10% बढ़ कर 1,886 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1,722 करोड़ रुपये रही है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:45 बजे यह 3.51% के नुकसान के साथ 825 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!