शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को कर्नाटक में मिली परियोजना

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) को एक ठेका मिला है।

कंपनी को कर्नाटक पावर कॉर्पोरेशन (KPCL) के लिए 10 मेगावाट के ग्रिड संबंधित सौर बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए 68 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। यह सौर बिजली संयंत्र कर्नाटाक के मांड्या जिले में शिवानासमुद्रम में स्थापित किया जायेगा। इसके तहत संयंत्र की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, उत्पादन, आपूर्ति, जाँच और कमिशनिंग से संबंधित काम किया जाना है। 

कंपनी की यह खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। सोमवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.17% की बढ़त के साथ 229.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख