शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) : ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ के पार

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के ग्राहकों की संख्या में शानदार इजाफा हुआ है।

कंपनी के ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ के पार पहुँच गयी है। इसमें मोबाइल, फिक्स्ड लाइन व डीएसएल और डीटीएच सेवाओं के ग्राहक शामिल हैं। 

गौरतलब है कि 1995 में संचालित भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 2009 में ही 10 करोड़ हो गयी थी और 2012 में इसने 20 करोड़ ग्राहकों का आँकड़ा छू कर कीर्तिमान स्थापित किया। हाल ही में भारती एयरटेल में 10 करोड़ ग्राहक दो वर्षों से भी कम समय में जुड़े हैं।

सोमवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 4 बजे यह 0.08% की कमजोरी के साथ 354.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख