शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) का मुनाफा 56% बढ़ा

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में ल्युपिन (Lupin) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 625 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 401 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 56% वृद्धि हुई है। 

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 35% बढ़ कर 3,341 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2,476 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 36% बढ़ कर 3,284 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2,421 करोड़ रुपये रही थी।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.90% की बढ़त के साथ 1173.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!