शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की बिक्री 9% बढ़ी

विश्व की सबसे दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की बिक्री बढ़ी है।

 

कंपनी ने जुलाई 2014 में 529,862 वाहन बेचें हैं, जबकि जुलाई 2013 में कंपनी की बिक्री 487,545 रही थी। इस तरह इसमें 9% की बढ़ोतरी हुई है। 

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री 10% बढ़ कर 17,15,129 रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 15,59,282 वाहन बेचे थे।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.11% की बढ़त के साथ 2598.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!