शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री 10% घटी

जुलाई 2014 में वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की कुल बिक्री घटी है।

इस दौरान कंपनी की बिक्री 10% घट कर 7,847 हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 8,746 दर्ज की गयी थी।

जुलआी 2014 में कंपनी के भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 8% घट कर 5,736 रही है। जो कि जुलाई 2013 में 6,266 रही थी। 

वहीं, इस दौरान कंपनी के हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 15% घट कर 2,111 रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में यह 2,480 दर्ज की गयी थी।

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 0.44% की कमजोरी के साथ 33.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!