शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री मामूली घटी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने जुलाई 2014 में कुल 35,567 वाहन बेचे हैं।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 37,096 वाहन बेचे थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 4% की गिरावट आयी है।  

घरेलू बाजार में कंपनी ने जुलाई 2013 के 34,490 वाहनों के मुकाबले इस बार 33,047 वाहन बेचे। इस तरह कंपनी के घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 4% घटी है।

जुलाई 2014 में कंपनी के निर्यात में भी गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान कंपनी ने 2,520 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 2,606 के मुकाबले 3% कम है। 

इस दौरान कंपनी के यात्री वाहनों (यूवीएस और वेरिटो) की बिक्री में 5% की गिरावट आयी है। जुलाई 2013 में 15,530 के मुकाबले जुलाई 2014 में कंपनी ने 14,708 यात्री वाहन बेचे हैं।

कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 9% घट कर 12,472 रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 13,740 दर्ज हुई थी। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.67% के नुकसान के साथ 1171.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!