शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 39,623 वाहन बेचें

ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 23% घटी है।

जुलाई 2014 में कंपनी ने 39,623 वाहन बेचे हैं। जुलाई 2013 में कंपनी ने 51,549 वाहनों को बेचा था। 

इस दौरान टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 25% घट कर 35,256 रही है, जबकि पिछले साल जुलाई में इसने घरेलू बाजार में 47,272 वाहन बेचे थे। 

इस दौरान कंपनी का निर्यात 2% बढ़ा है। इस अवधि में कंपनी ने 4,367 वाहनों का निर्यात किया है, जबकि जुलाई 2013 में कंपनी ने 4,277 वाहनों का निर्यात किया था। 

टाटा मोटर्स ने बीते माह 9,167 यात्री वाहन (Passenger Vehicles) बेचे हैं, जो कि जुलाई 2013 में 10,824 रहे थे।

इस अवधि में नैनो/इंडिका/इंडिगो श्रेणी की कारों की बिक्री 22% घट कर 6,703 रही है, जो बीते साल की समान अवधि में 8,546 दर्ज की गयी थी। 

जुलाई 2014 में कंपनी ने 26,089 व्यावसायिक वाहन बेचे हैं। बीते वर्ष इसी महीने में कंपनी ने 36,448 वाहनों की बिक्री की थी। इस तरह इसमें 28% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.66% के नुकसान के साथ 439.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!