शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्रा बैंक (Andhra Bank) का मुनाफा 54% घटा

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में आंध्रा बैंक (Andhra Bank) का मुनाफा घट कर 107 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 231 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 54% की गिरावट आयी है।

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में बैंक की कुल आय 9% बढ़ कर 4,205 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 3,854 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

बैंक के नतीजों की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.06% की बढ़त के साथ 82.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!