शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री बढ़ी

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जुलाई महीने की बिक्री में 13% की मजूबती दर्ज हुई है।   

जुलाई 2013 में 2,81,327 वाहनों के मुकाबले जुलाई 2014 में कंपनी ने 3,19,292 वाहन बेचे हैं। 

बीते जुलाई में कपनी ने 2,46,828 मोटरसाइकिल बेचे हैं, जबकि जुलाई 2013 में इसने 2,67,841 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस तरह इसमें साल-दर-साल 9% का उछाल आया है।

व्यावसायिक वाहनों की बिक्री के मोर्चे पर भी कंपनी को फायदा हुआ है। जुलाई 2013 में 34,499 के मुकाबले जुलाई 2014 में बिक्री 49% बढ़ कर 51,451 रही है।

इस दौरान कंपनी का निर्यात महीने के आधार पर अब तक के उच्च स्तर पर रहा है। 

बजाज ऑटो ने जुलाई 2014 में 1,69,755 वाहनों का निर्यात किया, जबकि जुलाई 2013 में इसने 1,10,023 वाहनों का निर्यात किया था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:45 बजे यह 0.70% की बढ़त के साथ 2072.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख