शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सनोफी इंडिया (Sanofi India) ने किया समझौता

सनोफी इंडिया (Sanofi India) ने एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) के साथ एक समझौता किया है।

सनोफी ने भारत में अपने आन्कोलॉजी पोर्टफोलियो के लिए मार्केटिंग और वितरण समझौता किया है। समझौते के तहत सनोफी अपनी ऑन्कोलॉजी श्रृंखला को जारी रखेगी, जबकि एमक्योर अपनी स्पेशियलिटी इकाई के जरिये इन ब्रांडों की मार्केटिंग और वितरण करेगी। गौरतलब है कि सनोफी की ऑन्कोलॉजी श्रृंखला में टैक्सोटेरे. जेवटना, फ्लूडारा और फास्टरटेक शामिल हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1 बजे कंपनी का शेयर 0.83% की बढ़त के साथ 2902 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!