शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) का मुनाफा बढ़ कर 415 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में शानदार वृद्धि हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 415 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 70% बढ़ कर 2,911 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,716 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 70% बढ़ कर 2,895 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,700 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:18 बजे यह 1.93% की बढ़त के साथ 727.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!