शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) को 1,391 करोड़ रुपये का मुनाफा, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में सन फार्मास्युटिकल्स (Sun Pharmaceuticals) घाटे से मुनाफे में आ गयी है।

इस दौरान कंपनी को 1,391 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1,276 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 12% बढ़ कर 3,936 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 3,503 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

इस समान अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री 13% बढ़ कर 3,927 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3,482 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 800.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:48 बजे यह 1.64% की बढ़त के साथ 796.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!