शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) का मुनाफा 39% घटा

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में सिप्ला (Cipla) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 295 करोड़ रुपये रही है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 485 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में की 39% की गिरावट आयी है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 8% बढ़ कर 2,720 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2,511 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

इस अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री 14% बढ़ कर 2,647 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 2,331 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी के नतीजों की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.98% की बढ़त के साथ 448 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!