शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी (Adani) ने इंडियन ऑयल (IOC) के साथ साझेदारी पर दी सफाई

अदाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने मुंद्रा में तेल रिफाइनरी साझेदारी के लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के साथ बातचीत की अटकलों पर स्पष्टीकरण दिया है।

एक्सचेंज को दी गयी सफाई में अदाणी ने कहा है कि इस बारे में छपी खबरें केवल मीडिया की अटकलबाजी है। अदाणी ने कहा है कि इंडियन ऑयल अपनी रिफाइनरी परियोजना के लिए मुंद्रा समेत विभिन्न स्थानों पर जमीन की खोज कर रही है। लेकिन अदाणी ने स्पष्ट किया है कि वह फिलहाल इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी के लिए कोई बातचीत नहीं कर रही है। 

आज सुबह के कारोबार में अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर भाव हल्की बढ़त के साथ चल रहा है। बीएसई में यह करीब 10:45 बजे 3.65 रुपये या 0.75% की बढ़त के साथ 488.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!