शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) ने दिया स्पष्टीकरण

जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) ने अखबार में प्रकाशित एक खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

अखबार में प्रकाशित खबर के संदर्भ में जेएसडब्लू एनर्जी ने कहा है कि कंपनी अपनी विकास रणनीतियों के तहत निरंतर विभिन्न विकल्पों पर विचार करती रहती हैं। कंपनी मध्य प्रदेश में जेपी समूह की बिजली परियोजनाओं के अधिग्रहण के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। अंतिम फैसला होने के बाद सही समय पर जानकारी मुहैया की जायेगी। 

गौरतलब है कि बाजार में ऐसी खबरे हैं कि जेएसडब्लू एनर्जी मध्य प्रदेश में जेपी समूह की बिजली परियोजनाओं का अधिग्रहण कर सकती है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:07 बजे यह 0.98% की बढ़त के साथ 76.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख