शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

होटल लीलावेंचर्स (Hotel Leelaventures) ने दिया स्पष्टीकरण

होटल लीलावेंचर्स (Hotel Leelaventures) ने बाजार में आयी एक खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

इस संदर्भ में स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया है कि कंपनी कीमतों पर प्रभाव ड़ालने वाली खबरों पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करना चाहती। कंपनी फंड जुटाने के लिए निरंतर अनेक विकल्पों पर विचार करती रहती है। इस दिशा में उचित समय पर आवश्यक जानकारी दी जायेगी। 

गौरतलब है कि एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक यूके के कार्निवल समूह ने कंपनी का लीला चेन्नई होटल खरीदने के लिए 850 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:15 बजे कंपनी का शेयर 5.93% की मजबूती के साथ 25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख