शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनआईआईटी (NIIT) : युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण के लिए समझौता

एनआईआईटी (NIIT) ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के साथ एक समझौता किया है।

एनआईआईटी ने एनआईआईटी युवा ज्योति और रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट भागीदारिता के तहत दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में कौशल और रोजगार प्रशिक्षण के जरिये गरीब तबके के बच्चों को आजीवीका बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण देगी।

इस भागीदारी के जरिये रोटरी इंटरनेशनल अगले 1 साल में 50,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करेगी।

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में एनआईआईटी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.79% की बढ़त के साथ 48.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!