शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) : बांग्लादेश में उत्पादन संयंत्र खोलेगी

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) बांग्लादेश में मोटरसाइकिल का उत्पादन करेगी।

खबर है कि बजाज ऑटो की स्थानीय असेंबलर कंपनी उत्तरा समूह (Uttara Group) बांग्लादेश में के टाका शहर में 150 करोड़ रुपये की लागत से एक उत्पादन संयंत्र का निर्माण करेगी। यह उत्पादन संयंत्र गाजीपुर जिले के जिरानी बाजार में 10 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया जायेगा। इसके साथ ही कंपनी जून 2015 से बांग्लादेश के इस संयंत्र से मोटरसाइकिल का उत्पादन करेगी। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!