शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) : अर्जुन नोवो (Arjun Novo) ट्रैक्टर बाजार में उतारा

वाहन निर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने बाजार में नया ट्रैक्टर पेश किया है।

एमऐंडएम समूह की महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फार्म इक्विप्मेंट (M&M Farm Equipment) ने स्टाइलिश और नयी पीढ़ी का अर्जुन नोवो (New Arjun Novo) ट्रैक्टर पेश किया।

इस ट्रैक्टर को 57 एचपी-605डीआई-पीएस दो वेरिएंट में उतारा गया है। ट्रैक्टर को विशेष रूप से तकनीक की अच्छी समझ वाले किसानों के लिए उतारा गया है। इसकी कीमत 7 लाख रुपये रखी गयी है। यह कंपनी का पहला ट्रैक्टर है, जिसे कंपनी के चेन्नई स्थित महिंद्रा रिसर्च इकाई में तैयार किया गया है। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 3.11% की बढ़त के साथ 140.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!