शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अलस्टॉम टीऐंडडी (Alstom T&D) को पावर ग्रिड (Power Grid) से मिला ठेका

अलस्टॉम टीऐंडडी इंडिया (Alstom T&D) को नया ठेका मिला है।

कंपनी को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) से दूसरे चरण की चंपा-कुरुक्षेत्र अल्ट्रा वोल्टेज परियोजना के तहत निर्माण कार्यों का ठेका मिला है। यह 800 किलोवॉट क्षमता की 3000 मेगावॉट ट्रांसमिशन लाइन 2012 में कंपनी द्वारा स्थापित की गयी पहली यूएचवीडीसी ट्रांसमिशन लाइन के समानांतर चलेगी। इससे कुल ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ कर 6000 मेगावॉट हो जायेगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2 बजे यह 6.11% की बढ़त के साथ 333.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख