शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) ने दिया स्पष्टीकरण

दवा निर्माता कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) ने एक खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने जुर्माने की खबर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि कंपनी नियमों का उल्लंघन करने पर किसी भी तरह के जुर्माने की खबर से परिचित नहीं है। हालाँकि कंपनी अन्य मामलों में अमेरिकी खाद्य प्रशासन एवं औषधि विभाग के साथ संपर्क में है।  

ऐसी खबर है कि रैनबैक्सी के टोंसा उत्पादन संयंत्र में यूएसएफीडए के नियमों के उल्लंघन के आरोप में कंपनी पर 242 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.64% की कमजोरी के साथ 640.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!