शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI), पीएनबी (PNB) ने किये होम लोन सस्ते

त्योहारी सीजन में बैंकों ने कर्ज सस्ते करने शुरू कर दिये हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती की है। एसबीआई ने 75 लाख रुपये तके के होम लोन पर ब्याज दरें घटा कर 10.10% की कटौती की है, जबकि पहले यह दर 10.15% थी। वहीं 75 लाख रुपये से अधिक के कर्ज पर दरें 10.30% से घटा कर 10.15% कर दी गयी हैं। बैंक की ये दरें तत्काल भाव से लागू की गयी हैं।

शेयर बाजार में एसबीआई के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:10 बजे यह 0.66% की बढ़त के साथ 2509.70 रुपये पर है।

फेस्टिवल बोनांजा योजना के तहत पीएनबी ने अब 2 करोड़ रुपये तक के होम लोन पर 10.25% ब्याज दरें निर्धारित की हैं। वहीं 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के होम लोन पर 10.50% फीसदी ब्याज देना है। इसके साथ ही बैंक त्यौहारों के दौरान हाउसिंग, कार और दोपहिया वाहन कर्ज पर प्रोसेसिंग फीस के खर्च में भी पूरी छूट दे रहा है।

शेयर बाजार में पीएनबी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:10 बजे यह 0.93% की बढ़त के साथ 962 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख