शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) 630 करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाये : उच्चतम न्यायालय (SC)

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) को एक बार फिर तेज झटका लगा है। 

उच्चतम न्यायालय (SC) ने सीसीआई (CCI) के फैसले को बरकरार रखते हुए डीएलएफ को 630 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने को कहा है। न्यायालय ने कंपनी को 630 करोड़ रुपये में से 50 करोड़ रुपये तीन सप्ताह के भीतर और बाकी बची रकम को तीन महीने के भीतर चुकाने को कहा है।

गौरतलब है कि डीएलएफ पर प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन के मामले में अनियमितता बरतने के आरोप में 630 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 181.45 रुपये तक नीचे लुढ़क गाय। दोपहर 2:50 बजे यह 5.01% के नुकसान के साथ 181.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख