शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) : दमन विकास परियोजना में निवेश

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation) ताप्ती दमन ब्लॉक में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश करेगी।

ओएनजीसी अरब सागर में स्थित अपने ताप्ती दमन ब्लॉक में प्राकृतिक गैस की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 5,219 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। दमन विकास परियोजना दमन तट से लगभग 90 से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस परियोजना के तहत सी-24 क्षेत्र और बी-12 क्षेत्रों का विकास भी शामिल है। 

कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.73% की बढ़त के साथ 435.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख