शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को बांग्लादेश में मिली परियोजना

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने एक नया समझौता किया है।

एलऐंडटी ने बांग्लादेश के चटगाँव में 225 मेगावाट गैस आधारित बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता 20 करोड़ डॉलर का है, जिसके तहत कंपनी टर्नकी आधार पर संयंत्र की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना और कमिशनिंग का काम करेगी। बांग्लादेश में कंपनी को मिली यह दूसरी गैस आधारित बिजली परियोजना है। 

गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.62% की बढ़त के साथ 1526.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख