शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोकहार्ट (Wockhardt) की दवाओं को क्यूआईडीपी (QIDP) दर्जा मिला

दवा निर्माता कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से विशेष दर्जा मिला है।

कंपनी को अपनी दो दवाओं डब्लूसीके 771 (WCK 771) और डब्लू2349 (WCK 2349) के लिए यूएसएफडीए से क्वालिफाइड इन्फेक्शियस डिजीज प्रॉडक्ट (क्यूआईडीपी) दर्जा मिला है। ये दोनों दवाएँ एंटी-इन्फेक्शन श्रेणी की हैं, जिनके पेटेंट को अमेरिका में 5 वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा भी दिया है।

गौरतलब है कि क्यूआईडीपी का दर्जा उन दवाओं को दिया जाता हैं, जिनकी रोगाणुओं से लड़ने में उच्च प्रतिरोधक क्षमता हो और जिसे अमेरिका के रोग निवारक संस्था (सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल) से मान्यता प्राप्त हो। वोकहार्ट पहली भारतीय दवा कंपनी है, जिसे यह दर्जा हासिल हुआ है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 10:32 बजे यह 3.56% की मजबूती के साथ 715.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख