शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईशर मोटर्स (Eicher Motors) की बिक्री 66% बढ़ी

अगस्त 2014 में आईशर मोटर्स (Eicher Motors) की बिक्री बढ़ कर 26,643 हो गयी है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की बिक्री 16,062 रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री 66% बढ़ी है। 

कंपनी के 350सीसी तक की इंजन क्षमता तक के वाहनों की बिक्री 65% बढ़ कर 23,636 रही है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 14,317 रही थी। कंपनी के 350सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाले मॉडलों की बिक्री 72% बढ़ कर 3,007 रही है।

इस दौरान कंपनी का निर्यात 66% बढ़ कर 522 रहा है। अगस्त 2013 में कंपनी का निर्यात 354 दर्ज हुआ था।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में 3.35% की बढ़त के साथ 10078 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख