शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 18% घटी

ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अगस्त 2014 में 40,883 वाहन बेचे हैं।

 यह अगस्त 2013 में कंपनी द्वारा बेचे गये 49,611 वाहनों के मुकाबले 18% कम है।

इस दौरान टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 19% घट कर 36,403 रही है, जबकि पिछले साल जून में इसने घरेलू बाजार में 44,717 वाहन बेचे थे। 

इस दौरान कंपनी का निर्यात 8% घटा है। इस अवधि में कंपनी ने 4,480 वाहनों का निर्यात किया है, जबकि जून 2013 में कंपनी ने 4,894 वाहनों का निर्यात किया था। 

टाटा मोटर्स ने बीते माह 10,975 यात्री वाहन (Passenger Vehicles) बेचे हैं, जो कि जून 2013 में 11,564 रहे थे।

अगस्त 2014 में कंपनी ने 25,428 व्यावसायिक वाहन बेचे हैं। बीते वर्ष इसी महीने में कंपनी ने 33,153 वाहनों की बिक्री की थी। इस तरह इसमें 23% की गिरावट दर्ज की गयी है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:06 बजे यह 1.65% की बढ़त के साथ 524.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!