शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) ने अर्जेंटीना की कंपनी से मिलाया हाथ

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने एक ज्ञापन-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। 

ओएनजीसी की सब्सीडियरी कंपनी ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) ने हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में सहयोग के लिए अर्जेंटीना की वाईपीएफ एस.ए (YPF S.A) के साथ ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। इस एमओयू के तहत दोनों कंपनियाँ अर्जेटीना, भारत और अन्य देशों में तेल क्षेत्र में मिल कर काम करेंगी। अनुसंधान एवं विकास और मानव संसाधनों क्षेत्रों में काम किया जायेगा। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.48% के नुकसान के साथ 438 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!