शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) : आईएलऐंडएफएस (IL&FS) के साथ समझौता खत्म

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने साझेदारी समझौते को समाप्त कर दिया है।

रिलायंस हरियाणा एसईजेड के मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप परियोजना में सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सीडिरी कंपनी रिलायंस वेंचर्स ने इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग ऐंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS)  के साथ यह समझौता किया था। इस परियोजना में सहभागीदारिता के लिए आईएलऐंडएफएस ने 2011 में रिलायंस के साथ हाथ मिलाया था। इस करार को आपसी सहमति के साथ समाप्त किया गया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:15 बजे यह 0.75% की कमजोरी के साथ 1023.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख