शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुब्रोस (Subros) ने जापान की कंपनी डेन्सो कॉर्प (Denso Corp) से मिलाया हाथ

सुब्रोस (Subros) ने ज्ञापन-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

सुब्रोस ने जापान की कंपनी डेन्सो कॉर्पोरेशन (Denso Corporation) के साथ यह समझौता किया है, जिसके तहत डेन्सो कॉर्प भारत में सुब्रोस के लिए इंजन कूलिंग मॉड्यूल और वैश्विक मानक स्तर के रैडिएटर का उत्पादन करेगी।

इस समझौते के तहत उत्पादन सुब्रोस के मानेसर स्थित उत्पादन संयंत्र में किया जायेगा और अगले तीन वर्षों में इसमें लगभग 48 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 4.97% की बढ़त के साथ 51.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख