शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 5,100 करोड़ रुपये का ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को ठेका मिला है।

कंपनी को मध्य प्रदेश से 5,100 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। कंपनी को मध्य प्रदेश में 1,320 मेगावॉट सुपरक्रिटिकल बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए यह ठेका मिला है, जिसके तहत कंपनी को 660 मेगावाट के दो थर्मल इकाईयों की इंजीनियरिंग, डिजाइनिंग, उत्पादन, आपूर्ति, जाँच और कमिशनिंग का जिम्मा सौंपा गया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:30 बजे यह 0.63% की बढ़त के साथ 1599 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख