शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) से मिलाया हाथ

दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने अगले पाँच वर्षों के लिए एक समझौता किया है।

इन्फोसिस ने ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) के साथ यह समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी अगले पाँच सालों तक बीपी को आईटी सेवाएँ प्रदान करेगी, विशेष रूप से ऐप्लिकेशन सपोर्ट और डेवलपमेंट के क्षेत्र में। ब्रिटिश  पेट्रोलियम ने अपने सभी आईटी कारोबार के संचालन के लिए इन्फोसिस से हाथ मिलाया है। इसमें बीपी के कारोबार ऐप्लिकेशन को बढ़ाने का जिम्मा भी सौंपा गया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:10 बजे यह 0.32% की बढ़त के साथ 3720 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख